फोटो 13जेएनडी04-जुलाना क्षेत्र में निजी स्कूलों की बसों की जांच करती आरटीए कार्यालय की टीम। स्र
जींद। जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय की टीम ने वीरवार को जुलाना क्षेत्र में तीन स्कूलों में सात बसों की जांच की। सभी बसों में सुरक्षा संबंधी मानक पूरे मिलने पर किसी भी बस का चालान नहीं किया गया। आरटीए के अभियान के दौरान बसों में रिफ्लेक्टर, फायर सिलिंडर और अन्य सुरक्षा उपकरणों के साथ चालक व परिचालक के लाइसेंस की जांच की गई। इसके अलावा बस का परमिट, चालक का हैवी लाइसेंस, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे और अन्य जरूरी दस्तावेज भी चेक किए गए। परिवहन विभाग के अनुसार स्कूली बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी होने पर चालान की कार्रवाई की जाती है। आरटीए कार्यालय के निरीक्षक बलजीत सिंह ने बताया कि इस सप्ताह जांच के दौरान सभी सात बसों में मानक पूरे मिले। इसलिए कोई चालान नहीं किया गया। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।