फोटो - बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के हाथ मिलवाते हुए मुख्य अतिथ अरुण बड़ौक। स्रोत - प्रवक
- फोटो : samvad
गोहाना। बॉक्सिंग क्लब गोहाना की ओर से सीनियर पुरुष एवं महिला जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। खिलाड़ी प्रिंस ने 90 किलोग्राम, लक्ष्य ने 80 किलो भारवर्ग के मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा 60 किलो भारवर्ग में शुभम ने हर्ष को हराया। 50 किलो में संजीत ने विनीत और 70-75 किलो में युवराज ने अंकित को हराया। विजेता खिलाड़ियों को बीजेपी नेता एवं समाज सेवी अरुण बड़ौक ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवा शिक्षा के साथ खेलों में भी भाग लें।