फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राष्ट्रीय स्कूल खेलों में युद्धवीर अखाड़े की बेटियों का डंका, चार पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

विज्ञापन
फोटो :: पहलवान निशा के साथ प्रशिक्षक सीमा। स्रोत प्रशिक्षक - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के दम पर ककरोई रोड स्थित युद्धवीर अखाड़े की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कुश्ती का लोहा मनवाया है। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक आयोजित 70वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अखाड़े की पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। राखी ने रजत पदक जीतकर उपलब्धि हासिल की, जबकि शिवानी, सीता और निशा ने कांस्य पदकों पर कब्जा जमाकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक कुलबीर राणा ने बताया कि पहलवानों ने पूरे आत्मविश्वास और दमखम के साथ मुकाबले लड़े। मैट पर उनकी तकनीक, फुर्ती और संघर्षशीलता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का परिचय देते हुए पदक तालिका में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
राखी ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर रजत पदक हासिल किया। वहीं शिवानी, सीता और निशा ने कड़े मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती देते हुए कांस्य पदक जीतकर अखाड़े का मान बढ़ाया। पहलवानों ने साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन, कठिन परिश्रम और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता का परचम लहराया जा सकता है।
विज्ञापन

विजेता पहलवानों को जिला परिषद की सीईओ डॉ. अनमोल, जिला खेल अधिकारी मनोज यादव, प्रशिक्षक सीमा राणा, समीक्षा खरब, अखाड़ा संचालक देवी सिंह, हिंद केसरी युद्धवीर राणा ने बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें