17जेएनडी24-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पौधरोपण करते कुलपति प्रो. रामपाल सैनी। स्रोत
जींद। चौधरी रणवीर सिंह विश्वविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर श्रमदान एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति प्रोफेसर डॉ. रामपाल सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह विचार स्वच्छता ही सेवा है। संपूर्ण देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं कर्मियों से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारी समझें और पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत रहें। इसके उपरांत सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने मिलकर विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। संवाद