फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानकारी और सतर्कता से एचआईवी संक्रमण से बचाव संभव : डॉ. पालेराम कटारिया

विज्ञापन
24जेएनडी05: सब्जी मंडी में लोगों को एचआईवी के प्रति जागरूक करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्र
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को सब्जी मंडी में एचआईवी-एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का दिशा-निर्देशन सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने किया गया। लोगों को एचआईवी संक्रमण से बचाव, सुरक्षित रक्त, टीबी व एचआईवी-एड्स (रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम-2017 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 41 लोगों की एचआईवी जांच की गई और सभी की रिपोर्ट नकारात्मक रही।
विज्ञापन


डॉ. पालेराम कटारिया ने कहा कि एचआईवी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करने वाला वायरस है। संक्रमण से बचाव के लिए सही जानकारी और सावधानी बेहद जरूरी है। लोगों को एचआईवी के संक्रमण के कारणों और बचाव के उपायों की जानकारी होनी चाहिए ताकि भ्रांतियों के कारण किसी तरह का भेदभाव न हो।

काउंसिलर रवि वर्मा ने बताया कि एचआईवी संक्रमित रक्त, संक्रमित सुई या उपकरण के इस्तेमाल तथा असुरक्षित यौन संबंधों से फैल सकता है। संक्रमित मां से बच्चे में संक्रमण की आशंका भी रहती है। उन्होंने लोगों से अधिकृत रक्त केंद्र से ही रक्त लेने, संक्रमित सुई का इस्तेमाल नहीं करने तथा गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच करवाने की अपील की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कंवलजीत एंड पार्टी ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूक किया। एचआईवी-एड्स (रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम-2017 में इसके लिए प्रावधान किए गए हैं। मंडी प्रधान मोहित गुंबर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का यह कार्यक्रम आढ़तियों और मंडी कर्मियों के लिए उपयोगी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें