जींद। जिले के गांव फुलिया कलां में एक महिला पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने पर दो लोगों के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। महिला संतरो देवी ने एफआईआर में बताया कि 25 मई को जब वह अपने घर के आगे कपड़े धो रही थी, तभी रवि पीछे से उसे बात करने के लिए आया और कहा कि या तो मुकदमा वापस ले लो वरना सभी को जान से मार देंगे। रवि ने गाली-गलौज भी की। बाद में रवि की पत्नी भी उन पर हमला करने की नीयत से आई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।