फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
12जेएनडी19: बैठक में भाग लेते सभा के सदस्य। स्रोत पदा​धिकारी
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे के वार्ड 5 स्थित रविदास चौपाल में श्री संत शिरोमणि सभा की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान सुरेंद्र फौजी ने की। इसका मुख्य उद्देश्य आगामी 31 जनवरी और एक फरवरी को संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती को भव्य, श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाने को लेकर विचार-विमर्श करना रहा।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु रविदास जयंती पूरे हर्षोल्लास, सामाजिक एकता और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। प्रधान सुरेंद्र फौजी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास केवल एक महान संत ही नहीं थे बल्कि वे समाज सुधारक, समता, भाईचारे और मानवता के संदेशवाहक थे।
उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी का जीवन आज भी समाज को सही मार्ग दिखाने का कार्य करता है और उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य है। चरण दास मेहंदिया ने बताया कि जयंती समारोह के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सामाजिक एकता को मजबूत करने वाले कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जयंती समाज को जोड़ने वाला पर्व है, जिसमें सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता आवश्यक है।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जयंती कार्यक्रम के दौरान प्रभात फेरी, भजन-कीर्तन, गुरु रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालने वाले प्रवचन व समाजहित में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही नगर में साफ-सफाई, सजावट और व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग समितियों का गठन भी किया जाएगा ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें