फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: योग दिवस की तैयारी जोरों पर, आईटीआई मैदान में हुई फाइनल रिहर्सल

विज्ञापन
फोटो 02: योग अभ्यास के दौरान आंखों पर पट्टी बांध साइकिल चलाता दक्ष। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग शुक्रवार को आईटीआई मैदान में फाइनल रिहर्सल हुई। 21 जून को होने वाले जिलास्तरीय कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी।
विज्ञापन


हरियाणा योग आयोग, आयुष विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में अरुण कुमार ने प्रोटोकॉल के अनुसार योग क्रियाएं करवाई। इस कार्यक्रम के लिए सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। आईटीआई के पूरे मैदान पर मैट बिछाया गया है ताकि योग करने वालों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस कार्यक्रम में सभी सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल, शिक्षण संस्थाएं, अधिकारी व कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया है। 21 जून को योग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी नागरिकों को सुबह 6:00 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना होगा। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शशि बाला ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

तीसरी कक्षा के दक्ष ने आंखों पर पट्टी बांधकर चलाया साइकिल
शहर के निजी स्कूल में योगाभ्यास के दौरान तीसरी कक्षा के छात्र दक्ष भारद्वाज ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। दक्ष ने आंखों पर पट्टी बांधकर साइकिल चलाई मानो उसे सब कुछ दिखाई दे रहा हो। उसके इस कौशल को देखकर लोग दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर हो गए। दक्ष के पिता मनोज भारद्वाज ने बताया कि उसने झुंझुनूं के अक्षय पारिक से एक महीने का ब्रेन योगा प्रशिक्षण लिया था। नियमित अभ्यास के बाद वह यह कर दिखाने में सफल हुआ है। बताया गया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दक्ष अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन श्रुति चौधरी के सामने भी करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें