फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धान खरीद की तैयारी तेज...नई अनाज मंडी में जर्जर गेटों की जगह लगेंगे नए गेट

विज्ञापन
20जेएनडी07: शहर की अनाजमंडी में शैड के पानी की निकासी की व्यवस्था करने के लिए उखाड़ा गया फर्श।
विज्ञापन
जींद। धान खरीद सीजन में नई अनाज मंडी जींद में किसानों और आढ़तियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लंबे समय से जर्जर और कई जगह से टूट चुके मंडी के गेट नंबर एक और दो को हटाकर नए गेट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने दोनों गेटों के निर्माण को लेकर अलग-अलग टेंडर जारी कर दिए हैं। मंडी के गेट नंबर एक और दो पर कुल 1.80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और दोनों गेट एक सप्ताह के भीतर लगा दिए जाएंगे।
मंडी में दो मुख्य प्रवेश द्वार और उनके साथ दो विकेट गेट भी बनाए जाएंगे। मुख्य गेटों से ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों की आवाजाही होगी, जबकि विकेट गेट का इस्तेमाल पैदल आने-जाने वाले किसानों, आढ़तियों और मजदूरों के लिए किया जाएगा। इससे धान सीजन के दौरान वाहनों और पैदल लोगों की आवाजाही अलग-अलग रहेगी और मंडी में प्रवेश-निकास व्यवस्था अधिक सुगम हो सकेगी।
विज्ञापन

मंडी में धान की अगेती किस्म की आवक जल्द ही शुरू होने वाली है। आने वाले दिनों में धान की आवक बढ़ने के साथ मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों की संख्या भी बढ़ेगी। ऐसे में जर्जर गेटों की जगह नए गेट लगाने का काम समय पर पूरा करने की तैयारी है। इससे मंडी के प्रवेश द्वार का स्वरूप सुधरने के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।

जलभराव रोकने के लिए शेडों में लगाए जा रहे पाइप
बारिश के दौरान मंडी परिसर और सड़क पर पानी जमा होने की समस्या से निपटने के लिए तीनों शेडों से पानी निकासी के लिए पाइप लगाने का काम शुरू करवा दिया गया है। पाइपों के जरिये पानी को सीधे सड़क की ओर निकाला जाएगा, जिससे शेडों के आसपास जलभराव की समस्या कम होगी। वहीं धान खरीद की तैयारियों के तहत मंडी में लाइट व्यवस्था भी दुरुस्त करवाई गई है। दो दिन पहले मंडी प्रशासन की ओर से लाइटों की जांच करवाई गई थी। इस दौरान तीन हाईमास्ट लाइटों में खराबी मिली है। इनको भी जल्द ठीक करवाने की तैयारी है ताकि फसल की आवक और खरीद के दौरान रात के समय भी मंडी परिसर में पर्याप्त रोशनी रहे।

किसानों के लिए विश्राम गृह और कैंटीन तैयार
दूर-दराज से फसल लेकर मंडी पहुंचने वाले किसानों की सुविधा के लिए अस्थायी विश्राम गृह तैयार कर दिया गया है। मंडी परिसर में साफ-सफाई का काम अभी बाकी है जिसे एक-दो दिन में पूरा करने की तैयारी है। बरसात के मौसम के चलते परिसर में घास-फूस अधिक होने से अभी कटाई नहीं हो सकी है। मौसम अनुकूल होते ही सफाई और घास कटाई का काम पूरा करवाया जाएगा।
नई अनाज मंडी में सुविधाएं दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन
धान की आवक बढ़ने से पहले मंडी में किसानों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। गेट नंबर एक और दो पर 1.80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और दोनों गेट एक सप्ताह के भीतर लगा दिए जाएंगे। इसके अलावा पानी निकासी, प्रकाश व्यवस्था, विश्राम गृह और कैंटीन जैसी सुविधाओं पर काम किया जा रहा है जिससे खरीद सीजन में किसानों और मंडी से जुड़े अन्य लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें