Preparations complete for National Mahapanchayat to be held in Jind: Tekram
- फोटो : Jind
कंडेला खाप की बैठक प्रधान धर्मपाल कंडेला की अध्यक्षता कंडेला गांव में हुई। उन्होंने कहा कि चार अक्तूबर को होने वाली उत्तर भारत की सर्वखाप सर्वजातीय महापंचायत जींद की जाट धर्मशाला में होगी। बैठक में हिंदू विवाह अधिनियम के लिए चल रहे सर्वेक्षण के मद्देनजर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश आदि प्रांतों से खापों के प्रधान और प्रतिनिधियों के शामिल होकर अति महत्वपूर्ण विषय के बारे में विचार विमर्श करने का न्योता दिया गया। सर्वखाप के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला ने कहा कि राष्ट्रीय महापंचायत के कार्यक्रम में अनुशासन के लिए दो समिति गठित की गई है। खाप महिला विंग प्रधान सुदेश कंडेला ने बताया कि पंचायत में एक गांव में शादी, एक गोत्र में शादी और सीमा लगते गांव में शादी नहीं करने के लिए विशेष तौर पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच भीरा दालमवाला, पूर्व सरपंच रामदिया खोखरी, उपप्रधान दयानंद बोहतवाला, प्रवक्ता मा. कर्मवीर लोहचब, अबेराम, मेहताब रूपगढ़, संदीप भारती, प्रदीप दालमवाला, बलवान, मिड्डा शाहपुर, चंद्र जीतगढ़, सुनील सिवाच मौजूद रहे।