फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बेटे से मुलाकात के बहाने सुल्फा पहुंचाने का प्रयास करने के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल में बेटे से मुलाकात करने आए मां-बाप ने कपड़ों की जेब में कपड़े में सिलाई कर सुल्फा पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन जेल वार्डन की सतर्कता के कारण सुल्फा अंदर जाने से पहले ही जांच के दौरान पकड़ा गया। जिसके चलते सिविल लाइन थाना पुलिस ने जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर दोनों पति हरीश व उसकी पत्नी दर्शना के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जेल उपाधीक्षक विरेंद्र सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पंजाबी मोहल्ला निवासी जतिन वर्ष 2017 के लूटपाट के मामले में सजायाफ्ता है। कैदी से शुक्रवार को मिलने का दिन था। जिससे मुलाकात के लिए उसका पिता हरीश तथा मां दर्शना आए थे। मुलाकात के दौरान परिजनों ने उसे कपड़े दिए। मुलाकात खत्म होने के बाद जब जतिन वापस जेल के अंदर जा रहा था तो संदेह के आधार पर ड्यूटी पर तैनात वार्डन ने कपड़ों की तलाशी ली तो उसमें से 34 ग्राम सुल्फा बरामद हुआ। वार्डन ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने सुल्फा कपड़ों में डालने की बात मानी। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि जेल उपाधीक्षक विरेंद्र की शिकायत पर कैदी जतिन, उसके पिता हरीश तथा मां दर्शना के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मां-बाप को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें