फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रीति ने बाजी मारी

Sat, 10 Jan 2026 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी15: प्रतियो​गिता में साइकलिंग रेस में भाग लेती महिलाएं। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जींद ब्लॉक की शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की खंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रीति ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों व शहरी क्षेत्र से आई महिलाओं एवं बालिकाओं ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डाॅ. मनजीत धीमान रही। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। खेल न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं बल्कि आत्मविश्वासए अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं।
उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर महिलाओं को मंच दिया जा रहा है ताकि वे अपनी प्रतिभा को पहचान सकें और आगे बढ़ सकें। खेलकूद प्रतियोगिताओं से महिलाओं में आपसी भाईचारे, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। प्रतियोगिता के दौरान दौड़, साइकिल रेस, म्यूजिकल चेयर, डिस्कस थ्रो सहित अन्य खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग खंड की परियोजना अधिकारी सुमन ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान की निरंतरता में हस्ताक्षर किए तथा शपथ ली। इस दौरान प्रधानाचार्य राजकुमार भोला, डीपी जयभगवान, संतोष, मोनिका, दर्शना, प्रीति, दिव्या, कौशल, प्रेमलता, सीमा, रीना और ममता मौजूद रहीं।
विज्ञापन

परिणाम
जींद शहरी में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में राजरानी प्रथम स्थान पर सीमा दूसरे स्थान पर और ज्योति तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रीति ने प्रथम स्थान, अंजलि ने दूसरा तथा खुशी में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 300 मीटर रेस में दीक्षा प्रथम अंजलि द्वितीय तथा प्रीति तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर रेस में राजबाला प्रथम, बबीता दूसरे तथा पूनम तीसरे स्थान पर रही। साइकलिंग में रीना प्रथम, नेहा दूसरे तथा पायल तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार डिस्कस थ्रो में ओमपति प्रथम, सुनीता दूसरे तथा कृष्णा तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार जींद ग्रामीण से 100 मीटर रेस में संतोष प्रथम, मोनिका दूसरे तथा मीना तीसरे स्थान पर रही। 300 मीटर की रेस में परिना प्रथम, सीमा दूसरे तथा वंदना तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर की रेस में तमन्ना प्रथम, दिशा दूसरे स्थान पर तथा आशा तीसरे स्थान पर रही। साइकलिंग रेस में स्वाति प्रथम, वर्षा दूसरे तथा खुशी तीसरे स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर में संतरो देवी प्रथम, मुकेश दूसरे पर तथा शीला तीसरे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में रेखा प्रथम, निर्मला द्वितीय तथा मीना तृतीय रही।

09जेएनडी15: प्रतियोगिता में साइकलिंग रेस में भाग लेती महिलाएं। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें