फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रीति शर्मा को मिला शहीद विकास भारद्वाज स्मृति छात्रवृति सम्मान

Fri, 31 May 2024 04:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी18-छात्रा को छात्रवृति प्रदान करती मानव मित्र मंडल की सदस्य। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। मानव मित्र मंडल ने मॉडल टाउन में आयोजित एक कार्यक्रम में शहीद विकास भारद्वाज स्मृति छात्रवृति का वितरण किया। सचिव नरेश वत्स ने बताया कि मानव मित्र मंडल जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद हुए बीएसएफ के जाबांज असिस्टेंट कमांडेंट विकास भारद्वाज की स्मृति में प्रत्येक वर्ष एक मेधावी विद्यार्थी को छात्रवृति प्रदान करता है।
विज्ञापन

इस वर्ष संस्था ने प्रीति शर्मा को यह सम्मान प्रदान किया है। इसके अंतर्गत 31 हजार रुपये व स्मृति चिह्न और उपहार प्रदान किए गए। प्रीति संस्कृत में स्नातकोत्तर करने के पश्चात शिक्षा स्नातक की उपाधि ग्रहण कर रही है और समय मिलने पर निस्वार्थ अध्यापन सेवाएं भी जरूरतमंद बच्चों को प्रदान करती है। उसकी इस भावना को देखते हुए उसका चयन इस छात्रवृति के लिए किया गया है। नरेश वत्स ने बताया कि शाखा नरवाना की ओर से बलबीर चंद गुप्ता की पुण्यतिथि पर एक छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम जुलाई में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 21 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस अवसर पर नीतिका गोयल, किरण सिंगला, कविता शर्मा, रश्मि भारद्वाज, विनोद चितारा, धर्मेंद्र शर्मा, नव्या, जागृति मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें