6जेएनडी20: तारखां स्कूल में योग करते हुए प्रतिभागी। स्रोत संस्थान
जींद। राजकीय माध्यमिक विद्यालय तारखां में योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयुष योग सहायक सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार, सूक्ष्म क्रियाएं, प्राणायाम तथा स्वस्थ दिनचर्या की जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि नियमित सूर्य नमस्कार से शरीर सुदृढ़, लचीला एवं ऊर्जावान बनता है।
प्राणायाम से एकाग्रता बढ़ती है और तनाव कम होता है। सूक्ष्म व्यायामों के माध्यम से जोड़ों के दर्द एवं शारीरिक जकड़न से राहत पाने के उपाय भी सिखाए गए। सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में संतुलित आहार, समय पर सोने-जागने की आदत तथा योग को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कर्मवीर, मनोज कुमार, पूनम, राममेहर, कृष्ण कुमार, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।