फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: श्रद्धा और उल्लास से मनाया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व

विज्ञापन
24 सफीदों 3यात्रा में ढोल नगाड़ों के साथ बजाते हुए। स्रोत सभा 
विज्ञापन
सफीदों। शहर की सब्जी मंडी के समीप स्थित गुरुद्वारे में मंगलवार को श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शब्द कीर्तन, अरदास और अटूट लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गुरुपर्व पर निशान साहिब का चोला बदलने के बाद पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। ढोल-नगाड़ों के बीच गतका दल ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। नगर कीर्तन का जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु दरबार में माथा टेककर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, रामपुरा रोड स्थित ओम आयुर्वेदा परिसर में भी गुरुपर्व के उपलक्ष्य में सुखमणि साहिब का पाठ करवाया गया। इसमें अस्पताल संचालक आचार्य विकास कुमार ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें