फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आठवें वेतन आयोग में पुराने पेंशनरों को पूरा लाभ देने की मांग, दिल्ली में रैली करेंगे सेवानिवृत्त कर्मचारी

विज्ञापन
फोटो 24जेएनडी09-रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी और सदस्य। स्रोत सदस्य
विज्ञापन
जींद। अखिल भारतीय सरकारी कर्मचारी पेंशनर्स फेडरेशन और अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रव्यापी रैली आयोजित की जाएगी। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ जिला के सैकड़ों सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को शिव कॉलोनी स्थित अक्षर भवन में जिला प्रधान विक्रम सिंह की अध्यक्षता में संघ की बैठक हुई। इसका संचालन जिला सचिव राजकुमार श्योकंद ने किया। बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार एक जनवरी 2026 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग का पूरा लाभ नहीं देना चाहती।
इसलिए आयोग की संदर्भ शर्तों (टीओआर) की समीक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि 12 दिसंबर की रैली के बाद भी सरकार ने मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाया तो 13 दिसंबर को होने वाले कन्वेंशन में बड़े आंदोलन की घोषणा की जा सकती है। राज्य उपाध्यक्ष छज्जूराम नैन ने कहा कि जब तक सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगें स्वीकार नहीं करती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उनकी मांग है कि
विज्ञापन

पेंशनभोगियों को अंतरिम राहत दी जाए। कम्यूटेशन की अवधि दस साल आठ महीने पूरी होने पर पूरी पेंशन बहाल की जाए। पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। 18 महीने के लंबित डीए/डीआर एरियर का ब्याज सहित भुगतान हो। रेलवे और हवाई यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों की रियायतें बहाल की जाएं। 65 से 75 वर्ष की आयु तक प्रत्येक पांच वर्ष में पेंशन में 10 प्रतिशत, इसके बाद प्रत्येक पांच वर्ष में 20 प्रतिशत और 80 वर्ष की आयु पूरी होने पर 100 प्रतिशत वृद्धि की जाए। वरिष्ठ नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए वैधानिक राष्ट्रीय आयोग बनाया जाए।
बैठक में मास्टर सतबीर सिंह गलाड़ी, कर्मवीर सिंह संधू, मा. बलजीत सिंह, मा. होशियार सिंह, राजेंद्र सैनी, मा. इंद्र सिंह, कृष्ण खटकड़, रामपाल सैनी, महेंद्र सिंह बिश्नोई, दरिया सिंह पटवारी, कलीराम, मा. करमबीर संधू, प्रेम रोहिल्ला, सूबे सिंह, रणबीर वर्मा और आजाद पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें