06जेएनडी35: सीआरएसयू में कुलपति प्रो.डाॅ. राम पाल सैनी प्रदीप कुमार को सम्मानित करते हुए। स्रोत
- फोटो : 1
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के छात्र प्रदीप कुमार ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित विश्व स्तरीय गीता ज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता एसोसिएशन ऑफ हरियाणवी इन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से आयोजित की गई थी, जिसमें भारत सहित विभिन्न देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच प्रदीप कुमार ने अपने गहन गीता ज्ञान, विचारों की स्पष्टता और प्रभावशाली लेखन शैली के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। प्रदीप कुमार को गीता संस्थान, कुरुक्षेत्र में आयोजित सम्मान समारोह में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी द्वारा प्रशंसा पत्र एवं 100 ऑस्ट्रेलियन डॉलर की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। संवाद