फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आज से शुरू होगी पीआर धान की खरीद, तैयारी पूरी

Mon, 25 Sep 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले की सात मंडियों और चार अन्य खरीद केंद्रों पर सोमवार से पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू होगी। हालांकि अभी तक जिले की मंडियों में एकाध ढेरी ही धान की आ रही है। दस अक्तूबर के आसपास धान की मंडियों में अच्छी आवक होगी। बाजरे की सरकारी खरीद भी शुरू नहीं हो पाई है। बाजरे की एक-दो ढेरी जींद की अनाजमंडी में आ रही है, जिसे निजी लोग 1800-1900 के आसपास खरीद रहे हैं। मार्केट कमेटी ने धान खरीद की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जिले में जींद, जुलाना, पिल्लूखेड़ा, सफीदाें, उचाना, नरवाना व अलेवा में धान की खरीद की जाती है। इसके अलावा नरवाना में तीन अन्य खरीद केंद्र बनाए गए हैं। अभी तक मंडियों में धान की आवक बहुत कम हो रही है। सोमवार से सरकारी खरीद शुरू होने के बाद धान की आवक बढ़ सकती है। रविवार को हुई बारिश के बाद इसमें और ढील हो सकती है क्योंकि जमीन गिली होने से मशीन नहीं चल पाएंगी। प्रति वर्ष जींद की अनाजमंडी में 22 हजार क्विंटल के आसपास पीआर धान की सरकारी खरीद होती है। धान की अन्य किस्मों की खरीद यहां अधिक होती है। इसे निजी परचेजर व सेलर मालिक खरीदते हैं। मार्केट कमेटी की तरफ से फिलहाल मंडी में शेड का निर्माण करवाया जा रहा है। इस समय अनाजमंडी में शेड नहीं लगे हुए हैं। यदि इस समय फसल मंडी में आती है और बारिश हो जाती है तो किसानों को नुकसान की संभावना है। 15 अक्तूबर तक अनाजमंडी में शेड लगाने का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
सरकार की तरफ से सोमवार से पीआर धान खरीद के निर्देश जारी किए गए हैं। धान खरीद का कार्य सुचारू रूप से हो, इसके सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। शेड लगाने कार्य लगातार जारी है। जल्द ही यह पूरा हो जाएगा। मंडी में किसानों के लिए पीने के पानी, आराम करने की सभी प्रकार की व्यवस्थाएं हैं।-संजीव कुमार, सचिव मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें