18जेएनडी03: रेखा मंगला की फाइल फोटो। स्वयं
जींद। रोहतक रोड स्थित सुभाष नगर की रहने वाली 51 वर्षीय रेखा मंगला के निधन के बाद उनके परिवार ने मरणोपरांत देहदान के लिए गए उनके संकल्प को पूरा करने हुए शरीर को दान कर दिया।
हापुड़ के रामा मेडिकल काॅलेज अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर में उनके पार्थिव शरीर को भेजा गया है। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष डाॅ. राजकुमार गोयल ने मंगला परिवार के इस कार्य को पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया है। उन्होंने कहा कि पूरे समाज को रेखा मंगला के इस कार्य से प्रेरणा लेनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा देहदान, अंगदान व नेत्रदान का संकल्प लेना चाहिए। रेखा मंगला के पति सतीश मंगला चूड़ियों का काम करते हैं। पति व पत्नी के अलावा दो बेटे हैं, जिनके नाम साहिल और रिषभ हैं। दोनों सरकारी नौकरी करते हैं। बड़े बेटे शादीशुदा हैं। पूरा परिवार समाज के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता है। रेखा मंगला ने मरणोपरांत अपने शरीर को दान करने का संकल्प लिया था। वह कई दिनों से बीमार चल रही थीं।
18जेएनडी03: रेखा मंगला की फाइल फोटो। स्वयं