फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मांग पूरी न होने से क्लर्कों में रोष, चुनाव में देंगे जवाब

Sun, 18 Feb 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी ने मांगों को लेकर गोहाना रोड पर पार्क में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला सचिव सुशील लाठर ने बताया कि उनकी एसोसिएशन को सरकार ने पे ग्रेड में बढ़ोतरी का आश्वासन देकर धरने से उठाया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी ने राज्यस्तरीय रोष प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन सरकार के दबाव में आकर प्रशासन ने नहीं दी। इसके कारण सरकार के प्रति कर्मियों में रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी मांग को पूरा न करके लिपिक वर्ग के साथ धोखा किया है। इस धोखे का यह कर्मचारी आगामी चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में वह जल्द ही बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इसके लिए वह जल्द ही रणनीति बनाएंगे, ताकि सरकार उनके पे ग्रेड को बढ़ाकर उनको हक दे। इस अवसर पर योगेंद्र खटकड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें