14जेएनडी05-महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित कल्चरल फेस्ट में भाग लेते हुए विद
पिल्लूखेड़ा। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा के परिसर में प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक के निर्देशन में संगीतांजलि कल्चरल फेस्ट के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगीतांजलि कल्चरल फेस्ट के प्रथम दिन छात्राओं के बीच पोस्टर मेकिंग, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, कविता पाठ, भाषण, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, कार्टूनिंग, ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी, क्विज, प्लेइंग इंस्ट्रूमेंट आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेते रहना चाहिए। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। संवाद