फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसने प्रभु प्रेम को जीवन में उतार लिया उसने ही संसार के दुखों से छुटकारा पा लिया : सुखदेव महाराज

विज्ञापन
14जेएनडी01-रोहतक रोड स्थित बंसल भवन में चल रहे महाअखंड जाप में भाग लेते हुए श्रद्धालु। स्रोत कल
विज्ञापन
जींद। महान शक्ति संगठन कला धाम के तत्वावधान में रोहतक रोड स्थित बंसल भवन में विश्व कल्याण और सर्व सुख शांति के लिए चल रहा 11 दिवसीय महाअखंड जाप नौवें दिन जारी रहा। ऋषि सुखदेव महाराज ने कहा कि जिसने प्रभु प्रेम और सत्य ज्ञान को जीवन में उतार लिया, उसने ही संसार के जन्मों-जन्मों के दुखों से छुटकारा पा लिया। उन्होंने कहा कि सत्य के मार्ग पर चलते हुए और नेक कर्म करते हुए जो दुख आते हैं, वह तो इंसान को प्रभु के और ज्यादा नजदीक लेे जाते हैं।
विज्ञापन

प्रभु कृपा से उनके सच्चे प्रेम और सत्य गूढ़ ज्ञान को प्राप्त करने के लिए इंसान को अपने अंतकरण से मलिन विचारों और सभी बुराइयों को निकालकर शुद्ध पवित्र विचारों को धारण करना चाहिए। सच्चे मन से प्रभु नाम सिमरन कर संपूर्ण विश्व कल्याण के लिए शुभ कार्य करते रहना चाहिए। सुखदेव महाराज ने कहा कि भगवान इतने दयालु हैं कि समय-समय पर सच्चे संत महापुरुष के घट में आकर अपने सभी भक्तों को जागृत करते हैं। उन्हें अपने सच्चे प्रेम, ज्ञान और असली धन से भरपूर बनाते हैं। भगवान के असली धन और वास्तविक आनंद का अधिकारी वहीं बनता है, जो भगवान को हृदय में बसा लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें