नरवाना। डाक विभाग अब पूरी तरह से डिजिटल की तरफ अग्रसर हो गया है।अब विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को एक से बढ़कर एक बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इन्हीं सुविधाओं की कड़ी में विभाग ने एक और सुविधा उपभोक्ताओं के लिए जोड़ दी है। डाक विभाग उपभोक्ता अब घर बैठे ही अपने खाते में बैलेंस जांच सकेंगे। उपभोक्ताओं को अब विभाग कार्यालय के बार-बार चक्कर काटने की अवश्यकता नहीं पड़ेगी। बशर्ते
उपभोक्ता को अपने मोबाइल में एक लिंक के माध्यम से ही प्रक्रिया पूरी करनी होगी। मोबाइल बेंकिंग की तर्ज पर डाक विभाग भी डिजिटलाइेशन की दुनिया में कदम रख चुका है। डाक विभाग भी पूरी तरह से मोबाइल पर आधारित हो गया है। डाक विभाग में खुला इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की सारी प्रक्रिया नेट बेंकिंग से जुड़ चुकी है। इससे जहां उपभोक्ताओं को फायदा हो रहा है तो वहीं उनके समय की भी काफी बचत होने लगी है। डाक विभाग में अब से पहले उपभोक्ता को अपने खाते से संबंधित जानकारी के लिए कार्यालय में आना पड़ता था। इतना ही नहीं वह अपनी पास बुक भी फोन के माध्यम से ही देख सकते हैं। पास बुक पूरी करवाने के लिए भी पोस्ट आफिस नहीं जाना पड़ेगा।
डाक पोस्ट आफिस एप हुआ शुरू
डाक पोस्ट आफिस एप डीओपी भी शुरू हो चुका है। यह एप आसानी से उपभोक्ता अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकता है। इसके बाद वह सभी सुविधाओं का लाभ इस एप के माध्यम से उठा सकता है। इसमें पैसों का लेन-देन, इंटरनेट बेकिंग, नेट बेंकिंग, खाते से संबंधित जानकारी आसानी से ले सकते हैं। हालांकि इसके लिए प्रक्रिया पहले से चल रही थी लेकिन किन्हीं कारणों से तेजी नहीं पकड़ पाई थी।
डाक विभाग की तरफ से नेट बेंकिंग की सुविधा शुरू हो चुकी है। इसका उपभोक्ता पूरा फायदा उठा रहा है। उपभोक्ता को अब डाक विभाग में चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह घर बैठे ही अपने खाते से संबंधित सभी जानकारी हासिल कर सकता है।
रवि शर्मा, सब ब्रांच पोस्ट मास्टर, नरवाना।