फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खाली सीटों पर दाखिले के लिए 28 अगस्त तक दोबारा खुला पोर्टल

Wed, 06 Aug 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी12-शहर के गोहाना रोड स्थित राजकीय पीजी कॉलेज में दाखिले से संबंधित जानकारी लेते हुए अभि - फोटो : सिकरोड़ी गांव में घर पर मौजूद महिलाएं।
विज्ञापन
जींद। जिले के विभिन्न कॉलेजों के यूजी कोर्स में खाली सीटों पर दोबारा से दाखिले के लिए विभाग ने पोर्टल खोल दिया है। इच्छुक विद्यार्थियों को पोर्टल पर आवेदन करने के बाद दस्तावेज लेकर कॉलेज में आना होगा।
विज्ञापन


जिले के तीन राजकीय कॉलेजों में निर्धारित 3060 सीटों पर 2257 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं और 803 सीट अभी भी खाली हैं। शहर के राजकीय पीजी कॉलेज में निर्धारित 1630 सीटों में से 1277 पर दाखिले हो गए हैं। वहीं प्रयदर्शिनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला कॉलेज में निर्धारित 1030 सीटों में से 762 पर दाखिले हो गए हैं। राजकीय कॉलेज अलेवा में निर्धारित 400 सीटों में से 218 पर दाखिला हो चुके हैं। जिले के विभिन्न कॉलेजों में निर्धारित सीटों पर दो से तीन गुना आवेदन आए थे लेकिन अभी भी सीटें बच गई हैं।
वर्जन
यूजी कोर्स में दो मेरिट लिस्ट और फिजिकल काउंसिलिंग के बाद भी कॉलेज मेंं कुछ सीट खाली रह गई थी। खाली सीटों पर दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने दोबारा से 28 अगस्त तक पोर्टल खोला है जिन पर फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिल प्रक्रिया के तहत सीट भरी जाएंगी। जो विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह गए थे उन्हें चाहिए कि निर्धारित समय में दाखिला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य राजकीय पीजी कॉलेज

राजकीय पीजी कॉलेज में खाली सीटें

संकाय-कुल सीट-दाखिल हुए-खाली सीट

बीए-600-578-22

बीएसससी इन भौतिक विज्ञान-300-109-191

बैचलर ऑफ साइंस इन जीवन विज्ञान-150-149 1

बीकॉम-220-147-73

बीए इतिहास-40-39-1

बीसीए-120-111-9

बीए भूगोल-40-35-5

बीए अंग्रेजी-40-29-11

बीबीए-40-35-5

बीए अर्थशास्त्र-40-23-17

बीए गणित-40 22 18

कुल सीट-1630-1277-353

अलेवा के राजकीय कॉलेज में खाली सीटें

संकाय-कुल सीट-दाखिले हुए-खाली सीट

बीए-240-152-88

बीकॉम-80-38-42

बैचलर ऑफ भौतिक विज्ञान-60-18-42

बैचलर ऑफ जीवन विज्ञान-20-10-10

कुल-400-218-182
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें