फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पूनम सिंगला ने संभाली प्रधान की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ शुक्रवार को लीनस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्था की जिलाध्यक्ष सुमन मित्तल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। इस दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें पूनम सिंगला मित्तल को प्रधान, गीतांजलि कंसल को उपप्रधान, बबीता मित्तल को सचिव और निशा जैन को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। समारोह के दौरान एक विशेष पौधरोपण अभियान चलाया गया। नवनियुक्त प्रधान पूनम सिंगला मित्तल ने कहा कि उनकी टीम महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कार्यों के लिए पूरी निष्ठा से समर्पित रहेगी। इस अवसर पर समाज के लोग और संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें