फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: साधिका बन पूनम जैन जगाएंगी धर्म की अलख

Sun, 01 Feb 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
31जेएनडी13: साधिका पूनम जैन।
विज्ञापन
जींद। दिल्ली की पूनम जैन साधिका बन कर धर्म की अलख जगाएंगी। इन्होंने बीए तक शिक्षा ग्रहण की है। 49 वर्षीय पूनम समाज में फैल रही बुराइयों से दूर रहने, धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देंगी। 15 फरवरी को फतेहाबाद जिले के कुला में संघ प्रमुख आज्ञम ज्ञाता अरूण चंद्र महाराज के सान्निध्य में साधिका का दीक्षा कार्यक्रम होगा। पूनम जैन ने बताया कि वह बचपन से ही धर्म के रास्ते पर चलने का मन था। पंजाब में साध्वी शांति महाराज, कांता महाराज के साथ वो रहीं। अब गुरू अरूण चंद्र महाराज, साधिका चंदनबाला की प्रेरणा से साधिका बन धर्म का प्रचार कर जन-जन को प्रेरित करने का फैसला लिया है। मोह, माया से दूर रहकर धर्म का प्रचार कर भगवान महावीर स्वामी के जिओ और जीने दो का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगी। मनुष्य जीवन जो मिला है वो बार-बार नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें