फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सड़क पर उतरी पुलिसकर्मियों की फौज, धेलाभर नहीं मिला मादक पदार्थ

Sun, 22 Feb 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी04-ऑपरेशन आक्रमण के तहत ​अ​भियान चलाते हुए जिला पुलिस। स्रोत पुलिस - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जींद। 400 पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों की संयुक्त टीमों ने शनिवार को पांच हॉट स्पॉट लोहचब, आफताबगढ़, डेरा सच्चा सिंह, संडील और नरवाना शहर की चमेला कॉलोनी में तलाशी अभियान चलाया। हालांकि पुलिस को कुछ खास हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना थी कि इन जगहों पर नशे का बड़ा व्यापार होता है। इस पर शनिवार को पुलिस ने नशे के खिलाफ आक्रमण अभियान चलाया। मादक पदार्थ कारोबार से जुड़े लोगों के घरों पर दबिश दी लेकिन पुलिस मादक पदार्थ या नशा तस्करी से जुड़े किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं कर पाई और न ही नशीला पदार्थ बरामद सकी। अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अगल स्थानों से दो लैपटॉप, एक कार और छह बाइक को कब्जे में लिया है। यह किसके हैं, फिलहाल पुलिस नहीं बता पा रही है। पुलिस पता कर रही है कि इन लैपटॉप का नशे के कारोबार से कोई कनेक्शन है या नहीं। बाइक और कार के बारे में डीएसपी कमलदीप ने बताया कि संदिग्ध अवस्था में चमेला कॉलोनी में मिलीं ये गाड़ियां ड्रग पैडलर और नशा विक्रेताओं के भी हो सकते हैं। जानकारी जुटाई जा रही है।
श्वान दस्ता समेत पांच टीमें उतरीं मैदान में
अभियान का नेतृत्व डीएसपी कमलदीप राणा, डीएसपी उचाना संजय कुमार और डीएसपी सफीदों गौरव शर्मा ने किया। नरवाना क्षेत्र में चमेला कॉलोनी में अभियान डीएसपी नरवाना के नेतृत्व में, थाना सदर और थाना गढ़ी सीआईए नरवाना की टीमों ने चलाया। सफीदों क्षेत्र में डीएसपी सफीदों के नेतृत्व में एसएचओ सदर सफीदों राजेश शर्मा सहित चार विशेष टीमों का गठन किया गया। थाना प्रभारी अलेवा ने तलाशी अभियान चलाया गया।अभियान में डॉग स्क्वायड और आमजन का सहयोग लिया गया।
विज्ञापन


बिजली चोरी में दस के किए चालान, तीन लाख का जुर्माना वसूला
अभियान में बिजली निगम का भी सहयोग लिया गया। चमेला कॉलोनी में बिजली चोरी में निगम ने दस लोगों के चालान किए गए, जिनमें लगभग तीन लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। इनमें अधिकांश वे लोग हैं जो नशे के कारोबार से जुड़े हैं। डीएसपी कमलजीत ने बताया कि चमेला कॉलोनी में 27 नशा तस्कर चिन्हित किए गए हैं। इनके घर का पता और लोकेशन समेत डीटीपी को जानकारी भेजी गई है। पता किया जा रहा है कि इनके मकान अवैध तरीके से तो नहीं बने हैं। रिपोर्ट आने के बाद निर्माण में गलती मिली तो इनके घर ध्वस्त किए जाएंगे।

नशा बेचने वालों की सूचना दें, नाम गुप्त रखा जाएगा : डीएसपी
डीएसपी कमलदीप ने कहा कि कोई व्यक्ति मादक पदार्थ बेचता या सेवन करता दिखाई दे तो सूचना निकटतम थाना में दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। अवैध गतिविधियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तस्करों द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति और अवैध निर्माणों की भी जांच की गई है। इस पर अलग से कार्रवाई जारी है। उन्होंने पीआईटी एनडीपीएस के बारे में बताया कि एक्ट के अंतर्गत कई नशा तस्करों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है और भविष्य में भी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें