फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब की पेटी चोरी करता पुलिस राइडर सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी मंडी में रात को एक दुकान से सेब की पेटी चोरी करता पुलिस राइडर कर्मी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दुकानदार ने जब चोरी की वारदात को फुटेज में देखा तो मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने राइडर बलजीत के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के हनुमान नगर निवासी सोनू ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सब्जी मंडी में फल की दुकान चलाता है। सब्जी मंडी में रात को पुलिसकर्मी बलजीत बाइक पर गश्त करने आता है। उसने 16 सितंबर रात 12 बजे उसकी दुकान में रखी सेब की पेटी चोरी कर ली। यह चोरी की वारदात उसकी दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उसने आरोप लगाया कि इससे पहले भी कई बार उसकी दुकान से फलों की पेटी चोरी हो चुकी है। जांच अधिकारी एचसी सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पुलिसकर्मी बलजीत के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें