जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि चार जून को वोटों की गिनती के दौरान राजनीतिक दलों की ओर से अधिकृत किए गए मतगणना एजेंटों की पुलिस वेरिफिकेशन होगी।
4 जून को लोकसभा चुनाव के मतों की होने वाली गणना के लिए किसी भी राजनीतिक पार्टी या चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की ओर से नामित मतगणना एजेंट की पुलिस वेरिफिकेशन की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से हुए हैं। यह सब चुनाव ड्यूटी में नियुक्त कर्मचारियों की निष्ठा से कार्य करने का परिणाम है। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने में मतदाताओं का बड़ा अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि अब मतों की गणना कार्य बाकी है, जो चार जून को होना है। वोटों की गिनती का कार्य भी निष्पक्ष और शांति पूर्वक करवाया जाएगा, जिसके लिए सभी निर्देशों का पालन जरूरी है। मतगणना के लिए किसी भी राजनीतिक पार्टी या चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की ओर से नामित मतगणना एजेंट की पुलिस वेरिफिकेशन की जाएगी। इसके साथ ही एजेंटों के लिए पहचान पत्र भी जारी की गए हैं, जो उनके साथ होना जरूरी है। बिना पहचान पत्र के काउंटिंग हॉल के अंदर किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।