14जेएनडी13-शहर में बारिश के कारण बंद हुए वाहन चालक की मदद करते हुए पुलिसकर्मी। स्रोत पुलिस
जींद। जिले में हुई भारी बारिश में यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस ने मुस्तैदी से ड्यूटी निभाई। यातायात प्रबंधक निरीक्षक शमशेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों, चौराहों और जलभराव वाले स्थानों पर लगातार गश्त कर यातायात को नियंत्रित रखा। उन्होंने अनांउसमेंट के माध्यम से वाहन चालकों को ज्यादा जलभराव वाले मार्गों पर न जाने बारे सचेत किया। बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव और फिसलन भरी सड़कों के बावजूद पुलिस कर्मियों ने बिना किसी व्यवधान के अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। इसको लेकर एसपी कुलदीप सिंह ने प्रभारी शमशेर सिंह की सरहाना करते हुए पीठ थपथपाई। संवाद