14जेएनडी01-जाजवान गांव में ग्रामीणों को टीबी से बचाव को लेकर जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के अंतर्गत जाजवान गांव में एमपीएचडब्ल्यू सुशील शर्मा व सुनीता कुमारी की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत ग्रामीणों को टीबी से बचाव बारे जागरूक किया गया। इसके साथ-साथ मच्छर जनित बीमारियों से बचाव बारे व स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही सेवाओं बारे जानकारी दी गई। इस दौरान टीबी व मच्छर जनित बीमारियों की जानकारी से संबंधित पर्चे भी बांटे गए। सुशील शर्मा व सुनीता कुमारी ने कहा कि टीबी नामक बीमारी किसी भी आयु वर्ग को हो सकती है। यह एक संक्रामक रोग है जो कि कीटाणु माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस से फैलता है। संवाद