फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुलिस टीम ने चलाया चेकिंग अभियान, 67 वाहनों के चालान काटे

Thu, 07 Dec 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी27: वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए। विज्ञप्ति।
विज्ञापन
जींद। यातायात नियमों की अवहेलना करने पर बुधवार को जिला पुलिस ने पुलिस महानिरीक्षक यातायात व हाईवे हरियाणा हरदीप सिंह दून के आदेशानुसार व एसपी सुमित कुमार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान यातायात को हादसों से बचाने के लिए गलत लेन में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। इसके अलावा लाइन चेंज के 67 वाहन चालकों के चालान काटे गए। यातायात थाना के इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, वाहनों के सुचारू रूप से आवागमन के लिए सही दिशा में वाहन चलाने व भारी वाहनों के लिए लेन ड्राइविंग निर्धारित करने व बाई लेन में चलने के लिए वाहन चालकों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें