उचाना। 20 अप्रैल को उचाना में आयोजित संत शिरोमणि धन्ना भगत जयंती समारोह में पकड़े गए जेबकतरों को पुलिस ने अदालत में पेश कर मंगलवार को जेल भेज दिया।
मुख्यमंत्री के आयोजित कार्यक्रम में बस स्टैंड के पास आयोजित कार्यक्रम में तीन जेबकतरों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाया। उझाना के हंसपाल की जेब से 22 हजार रुपये चुराए। मौके पर मौजूद लोगों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों की पहचान जोनी और संजीव उर्फ लाल के रूप में हुई है। दोनों पेहवा की आदर्श कॉलोनी के रहने वाले हैं। तीसरा आरोपी बल्लू अभी फरार है। पुलिस चौकी उचाना एसआई आजाद सिंह के अनुसार पकड़े गए आरोपियों से 13 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया था। मंगलवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया और उन्हें जेल भेज दिया।