फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ड्राई डे पर पुलिस ने किए दो शराब ठेके सील

Sat, 04 Oct 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जुलाना और नरवाना में पुलिस ने ड्राई डे (दो अक्तूबर) के दिन खुले अलग-अलग स्थानों पर दो शराब ठेकों को सील किया है। थाना जुलाना के प्रबंधक अधिकारी रविंद्र ने बताया कि दो अक्तूबर को पुलिस गतौली के पास गश्त कर रही थी। उस दौरान सूचना मिली कि गांव गतौली में शराब का ठेका खुला है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो ठेका खुला मिला। ठेके का करिंदा पुलिस की गाड़ी को देखकर मौके से भाग गया। थाना शहर नरवाना के प्रबंधक निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि वह अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त और पड़ताल के संबध में बस अड्डा के नजदीक मौजूद थे। उन्हें सूचना मिली कि ड्राई डे के दौरान शहर में एक शराब ठेका खुला है। इस पर पुलिस ने मौके पर शराब ठेके को सील कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें