फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नशा तस्करों के संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस का छापा, तीन बाइक जब्त

विज्ञापन
फोटो 1 नरवाना। संदिग्ध घरों पर जांच करते हुए पुलिस की टीम। स्रोत पुलिस।
विज्ञापन
नरवाना। नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने और तस्करी में संलिप्त संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने शनिवार सुबह गांव गढ़ी में सर्च अभियान चलाया। डीएसपी कमलदीप राणा के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने नशा तस्करों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर मकानों की तलाशी ली और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध बाइकों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

अभियान में पुलिस के साथ बिजली निगम, वन विभाग, डॉग स्क्वायड और नशा मुक्ति टीम भी शामिल रही। बिजली निगम की टीम ने गांव के 16 मकानों में अवैध रूप से बिजली सप्लाई का इस्तेमाल पकड़ा। विभाग की ओर से संबंधित मकान मालिकों पर करीब 3.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, वन विभाग ने अवैध रूप से लकड़ी रखने के मामले में 1.25 लाख रुपये का जुर्माना किया। इस तरह विभिन्न विभागों की संयुक्त कार्रवाई में कुल 4.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
सर्च अभियान में थाना गढ़ी, थाना शहर नरवाना, थाना सदर नरवाना, पुलिस चौकी धमतान साहिब, पुलिस चौकी दनौदा और सीआईए नरवाना की टीमें शामिल रहीं। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में हलचल रही।
विज्ञापन

शिकायतों के आधार पर चलाया अभियान
डीएसपी कमलदीप राणा ने बताया कि गांव में नशे से संबंधित शिकायतें मिलने के बाद यह विशेष सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस नशे के कारोबार में शामिल लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशे की बिक्री या सप्लाई से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

फोटो 1 नरवाना। संदिग्ध घरों पर जांच करते हुए पुलिस की टीम। स्रोत पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें