फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुलिस के जवानों ने सड़क पर मिले पर्स को मालिक को लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

विज्ञापन
07जेएनडी13: तीन हजार रुपये की नकदी के साथ पर्स लौटाते पुलिस के जवान। पुलिस
विज्ञापन
जींद। हरियाणा पुलिस के जवानों की ईमानदारी के चर्चे आज भी कायम हैं। यह साबित किया है एसपी कोठी के सामने यातायात में ड्यूटी देने वाले सिपाही सेवा सिंह व होमगार्ड के जवान प्रदीप ने। इन दोनों जवानों को पुलिस काॅलोनी के सामने गोहाना रोड पर बने डिवाइडर पर पर्स मिला था। इस पर्स में तीन हजार रुपये की नकदी, एटीएम कार्ड व पैन कार्ड था। इससे पहचान आसानी से संभव नहीं थी। पर्स के मालिक की पहचान करने के लिए दोनों जवान बैंक में गए और पैन कार्ड के माध्यम से मालिक का पता व फोन नंबर निकलवाया। इसके बाद उन्होंने पर्स मालिक भिवानी जिले के भकलाना निवासी जितेंद्र को बुलाया और उसका पर्स व नकदी उसको लौटाकर ईमानदारी का परिचय देकर सेवा सुरक्षा सहयोग के नारे को बुलंद किया। जितेंद्र ने भी दोनों पुलिस के जवानों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें