फोटो 28जेएनडी25-एसपी उपासना को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते हुए पुलिस पेंशनर। स्रोत सदस्य
जींद। एसपी कार्यालय में बुधवार को जिला के पुलिस पेंशनरों ने नव नियुक्त एसपी उपासना का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर करीब 25 से 26 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे। उन्होंने एसपी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए। इस दौरान पेंशनरों ने पुलिस विभाग में अपनी सेवा के दौरान मिले अनुभवों और कार्यप्रणाली से जुड़े विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम में रतन सिंह, पवन कुमार, प्रेम सिंह बांगड़, रामकरण हुड्डा, धर्मवीर राठी, हरिराम, हरिओम, देवेंद्र खरब, राजेंद्र सिंह, रामकिशन, रामपाल नैन, प्रेम कुमारी और संतोष देवी मौजूद रही। संवाद