फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नए साल पर पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी की जारी

विज्ञापन
फोटो 64: शहर में ड्रेन वाले रास्ते पर दुपहिया वाहनों के कागजात चेक करते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। क्रिसमस के बाद पुलिस न्यू ईयर को लेकर हाई अलर्ट पर है। पुलिस विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। नव वर्ष पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। नए साल पर होटल, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस बल के जवानों की मुस्तैदी रहेगी। इस संबंध में लोकल थानों को इंटरनल मैसेज दिया गया है।
दिल्ली-हरियाणा बॉर्डरों पर पुलिस जवानों की तैनाती के बाद शहर की विभिन्न सड़कों पर नाके लगा दिए गए हैं। शहर में सेक्टर-9 मोड़, सेक्टर-6 मोड़, होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन, जाखौदा किसान चौक, नजफगढ़ रोड पर सेक्टर-9 मोड़, बालौर रोड के अलावा बादली चुंगी समेत अन्य स्थानों पर नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि नव वर्ष और गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। नए साल के मौके पर सबसे ज्यादा आवाजाही दिल्ली के टिकरी बॉर्डर एरिया में रहेगी। सुरक्षा अलर्ट को देखते हुए ऐसी जगह चिह्नित की गई हैं जहां से आवागमन ज्यादा है। शहर में कमांडो तैनात किए जाएंगे।
पुलिस की एडवाइजरी
-दोपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी नहीं होनी चाहिए।

-नशे में वाहन चलाने पर कार्रवाई होगी।
-बिना अनुमति के के आयोजन नहीं होने दिया जाएगा।
-हाइवे पर भी पुलिस की पेट्रोलिंग होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें