फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुलिस ने दो भाइयों को 50 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया

Sat, 03 Jun 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी20-पुलिस गिरफ्त में हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। सीआईए स्टाफ नरवाना ने गांव रसीदां से खरल रोड पर दो भाइयों को काबू कर उनके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान रसीदां निवासी अमनदीप और मनदीप के तौर पर हुई है। गढ़ी थाना पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीआईए स्टाफ नरवाना को वीरवार रात सूचना मिली थी कि गांव रसीदां निवासी अमनदीप और उसका भाई मनदीप हेरोइन सप्लाई करने के लिए खरल रोड से जा रहे हैं। सूचना के आधार पर दोनों भाईयों को काबू कर लिया। पुलिस ने जब अमनदीप की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 20 ग्राम तथा मनदीप के कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। सीआईए स्टाफ नरवाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर दोनों भाइयों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गढ़ी थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें