फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हाईवे पर लगे कैमरों से हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दिल्ली नेशनल हाईवे पर पौली गांव के पास रविवार रात को की गई इनामी बदमाश ऋषि की हत्या के मामले में एसआईटी को अहम सुराग हाथ लगे हैं। एएसपी सोनाक्षी सिंह के नेतृत्व में एसआईटी हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के सहारे हमलावरों की तलाश में कर रही है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बताने से मना कर रहे हैं। उनका यह जरूर कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


रविवार रात को गैंगवार में एक इनामी बदमाश की हत्या कर दी गई थी। उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया था, जो पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन है। पुलिस ने मृतक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया था। मृतक की पहचान जींद के राजपुरा भैण निवासी 28 वर्षीय ऋषि लोहान के रूप में हुई थी।
उसी गांव के निवासी घायल मनीष ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि रविवार रात करीब नौ बजे ऋषि लोहान के साथ बाइक पर सवार होकर रोहतक की तरफ जा रहा था। जब वे जुलाना से आगे पौली गांव के पास पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो उसी समय दो बाइकों पर चार युवक आए। उन्होंने आते ही उनपर ताबड़तोड़ गोली चला दी थी। इससे ऋषि कीमौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

इस मामले में एसआईटी लगी हुई है। हाईवे के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कुलदीप सिंह, एसपी, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें