फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डीएसपी-अधिवक्ता विवाद में पुलिस कर्मचारियों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Mon, 16 Sep 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी19: मांगों को लेकर विचार विर्मश करते हुए हरियाणा पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्य। स्रो
विज्ञापन
जींद। हरियाणा पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक जिला प्रधान प्रेम सिंह बांगड़ की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में हुई। बैठक का संचालन मिया सिंह ने किया।
विज्ञापन

मीटिंग में सबसे पहले धमतान चौकी में मुख्य सिपाही के पद पर तैनात रहे चंद्रभान के निधन पर शोक जताया गया। इसके बाद सभी ने एक मत होकर अधिवक्ताओं के डीएसपी गीतिका जाखड़ के तबादले और निलंबन को लेक बनाए जा रहे पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अधिवक्ता व पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच हो और बेकसूर को सजा न दी जाए। इसके बाद सभी पेंशनरों ने एक मत होकर निर्णय लिया कि जिस सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया उसको वोट की चोट से सबक सिखाया जाएगा।
इस अवसर पर धर्मबीर राठी, मियां सिंह, रामचंद्र, राजबीर मलिक, रणबीर सिंह, हरिओम शर्मा, वृद्धिचंद, इंद्र सिंह मलिक, राजबीर सिंह, रणबीर सिंह, बालकिशन, फतेसिंह, रामकरण हुडा, वेदपाल राणा, शमशेर सिंह, रमेश चहल, महावीर प्रसाद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं पेंशनर्स की मांगें
पुरानी पेंशन लागू की जाए, पेंशनर की उम्र 65, 70, 75 होने पर पेंशन में 10, 15, 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए, जैसा कि अन्य राज्यों में लागू है। मेडिकल भत्ता 1000 से बढ़ाकर 3000 रुपये किया जाए। केंद्र व राज्य सरकार के कर्मियों व पेंशनरों के रोके गए 1.5 साल के महंगाई भत्ते का एरियर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार दिया जाए। पुलिस विभाग में स्थायी भर्ती की जाए, क्योंकि इनकी संख्या घट रही है। इससे कानून व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।

15जेएनडी19: मांगों को लेकर विचार विर्मश करते हुए हरियाणा पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्य। स्रो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें