08जेएनडी18: 1500 ग्राम गांजे के साथ पकड़े गए दोनों आरोपी। पुलिस प्रशासन
जींद। जिला पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण के तहत 63 टीमें नियुक्त करके अलग-अलग मामलों में 32 आरोपियों को गिरफ्तार कर 21 मामले दर्ज किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार ने बताया कि जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने रविवार को सुबह छापेमारी करके थाना गढ़ी के तहत गांव रेवर के पास से नशा तस्करी के मामले में पंजाब के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके पास से 1500 ग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव खनौरी पंजाब निवासी दर्शन व राम उर्फ रॉकी के रूप में हुई है। जिला पुलिस की टीमों ने एक व्यक्ति को जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार करके उसके पास से जुए की राशि के 1160 रुपये बरामद किए हैं। इसी प्रकार पुलिस की टीमों ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए 21 मामलों में 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा जिला जींद की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान के तहत यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइन चेंज के 94 चालान काटे।
08जेएनडी18: 1500 ग्राम गांजे के साथ पकड़े गए दोनों आरोपी। पुलिस प्रशासन