09जेएनडी16-शहर में फ्लैग मार्च निकालती पुलिस। स्रोत पुलिस
- फोटो : मिहींपुरवा-बिछिया मार्ग पर रास्ता पार करता हाथियों का झुंड।
जींद। त्योहारों को लेकर एसपी कुलदीप सिंह के निर्देशन में जिला के थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। इससे क्षेत्रवासियों में सुरक्षा का भरोसा और शांति का संदेश स्थापित किया जा सके।
थाना शहर नरवाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल व वाहन के माध्यम से फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने नागरिकों को त्योहारी सीजन में सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को देने व कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य त्योहारों पर आमजन में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति का एहसास कराना और असामाजिक तत्वों में कानून के प्रति भय का संचार करना रहा। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर है। पुलिस का लक्ष्य है कि हर नागरिक अपने त्योहार शांति, सौहार्द और सुरक्षित माहौल में मना सके। संवाद