फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप केस: बुजुर्ग को महिला ने बनाया निशाना, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी, रंगे हाथों गिरफ्तार

Tue, 15 Jul 2025 05:20 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

हनीट्रैप मामले में एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला 62 साल के शख्स को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रही थी। आरोपी महिला इसके एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रही थी। 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइन थाना पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते एक महिला को गिरफ्तार किया है। बुजुर्ग की अश्लील वीडियो वायरल करने की एवज में महिला ब्लैकमेल कर रही थी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गोहाना के महम रोड निवासी 62 वर्षीय एक व्यक्ति ने पुलिस को दी एफआईआर में बताया कि पांच अप्रैल को एक महिला ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। अब वह इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने का प्रयास कर रही थी। महिला ने उससे अश्लील वीडियो की एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी।

इस पर उसका 50 हजार रुपये में समझौता हो गया। उसने महिला को 50 हजार रुपये देने के लिए शहर के गोहाना रोड स्थित एक होटल में बुला लिया। वहीं, उसने मामले को लेकर पुलिस को भी अवगत करवा दिया। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होटल में छापा मारा और महिला को 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बुजुर्ग से अश्लील वीडियो वायरल करने की एवज में 50 हजार रुपये मांगे जा रहे थे। इस पर पुलिस ने महिला को काबू कर उसके कब्जे से 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। -बलजीत सिंह, प्रभारी, सिविल लाइन थाना जींद
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana:पानीपत के इसराना तहसील में एंटी करप्शन ब्यूरो की रेड, तहसीलदार के रीडर को 25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें