फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुलिस पर थर्ड डिग्री देकर हत्या का आरोप, धरना शुरू

Wed, 06 Mar 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अशरफगढ़ गांव निवासी टिंकू की पीजीआई रोहतक में संदिग्ध मौत को लेकर परिजनों ने पुलिस पर थर्ड डिग्री देने आरोप लगाते हुए नागरिक अस्पताल में धरना शुरू कर दिया है। परिजनों ने सीआरएसयू चौकी स्टाफ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने, मामले की सीबीआई से जांच करवाने, पचास लाख रुपये की आर्थिक सहायता समेत अन्य मांगें रखी हैं। मांगें न माने जाने तक शव को नागरिक अस्पताल से उठाने से परिजनों ने मना कर दिया।
विज्ञापन


अशरफगढ़ गांव निवासी टिंकू को 28 फरवरी को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया था। जहां पर तीन मार्च को टिंकू की मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम करवाए मौत का कारण बीमारी बता कर वहां से ले आए। इसके बाद 4 मार्च को शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले आए। परिजनों ने आरोप लगाया कि लगभग छह माह पहले टिंकू को पुलिस ने हत्या के मामले में संदेह के आधार पर उठाया था। जहां पर उसे थर्ड डिग्री दी गई। जब असली हत्यारे मिले तो उसे छोड़ दिया गया। तभी से टिंकू के हालात खराब चल रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की थर्ड डिग्री से टिंकू की मौत हुई है। मंगलवार को टिंकू के शव को तीन सदस्यीय चिकित्सक बोर्ड पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद परिजनों ने थर्ड डिग्री देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या तथा एससी-एसटी एक्ट का मामला दर्ज करने, मामले की सीबीआई से जांच करवाने, पचास लाख रुपये की आर्थिक सहायता, मृतक की पत्नी को स्थायी रोजगार देने, मृतक परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग की गई। इसके साथ मृतक के परिजन नागरिक अस्पताल में धरने पर बैठ गए। मांगें न माने जाने तक शव का उठाने से मना कर दिया। सदर थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि पुलिस पर जो प्रताड़ना के आरोप लगाए जा रहे हैं वह गलत हैं। प्राथमिक जांच के अनुसार मृतक बीमार चल रहा था। बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

धरने पर शाम को एसडीएम पंकज, सीएमओ डॉ. गोपाल गोयल, डीएसपी रोहताश ढुल पहुंचे और मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया। जिस पर परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया। डीएसपी रोहताश ढुल ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। इसके अलावा जो भी मांगपत्र परिजनों ने दिया है उसे सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें