जींद। सफीदों सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती का पीछा कर छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने पर महिला थाना पुलिस ने गांव के ही युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि वह कॉलेज में पढ़ती है। इस दौरान गांव का ही एक युवक उसका पीछा करता है। उसको अभद्र भाषा बोलता है। विरोध करने पर आरोपी ने उसको जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना की जांच अधिकारी पिंकी ने बताया कि पुलिस ने युवती की शिकायत पर छेड़छाड़ करने के आरोपी को नामजद कर जांच शुरू कर दी है। संवाद