फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वोट चोरी के खिलाफ फूंका पीएम का पुतला

Fri, 07 Nov 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएचयूआई) के कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ वीरवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और चुनाव आयोग का पुतला फूंककर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

इस दौरान अध्यक्ष जयदीप सिंधु ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा उजागर की गई एच फाइल ने हरियाणा की चुनावी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर फर्जी मतदान और वोट चोरी का पर्दाफाश किया है। यह बेहद चौंकाने वाली बात है कि ब्राजील की एक मॉडल के नाम पर 22 जगह वोट दर्ज मिले जिससे साबित होता है कि जनादेश को जबरन मोड़ा गया है।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ धांधली नहीं बल्कि लोकतंत्र की हत्या है। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि एच फाइल में सामने आए तथ्यों और फर्जी वोटिंग की घटनाओं की तुरंत निष्पक्ष जांच हो अन्यथा संगठन प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन करेगा। इस अवसर पर मंजीत खोखरी, प्रवेश लाठर, आशीष मलिक, सचिन राठी, मिलाप, रविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें