फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बसों की भरमार, चालक-परिचालकों की दरकार

विज्ञापन
जींद का सामान्य बस अड्डा।
विज्ञापन
जींद। रोडवेज डिपो में नई बसें आने से चालक-परिचालकों की दरकार है। इससे अलग-अलग रूट पर दौड़ने वाली बसें प्रभावित हो गई हैं। फिलहाल डिपो में बसों की संख्या 198 तक पहुंच गई है, लेकिन अभी हाल ही में दस नई बसें ओर आने की संभावना है। इसके बाद तो चालक-परिचालकों की संख्या और कम हो जाएगी। चालक-परिचालकों की कमी से रूट पर बसों के चक्कर भी कम हो गए हैं। ऐसे में यात्रियों को रोडवेज की बेहतर सुविधा नहीं पा रही है। सरकार की ओर से चालक-परिचालकों की स्थायी भर्ती की जाए तो ही यात्रियों को रोडवेज की बेहतर सुविधा मिल पाएगी। रोडवेज के बेड़े में 198 के लगभग बसें हैं, जिनमें से 195 बसें ऑन रूट हैं। परिवहन विभाग की ओर से 1.7 नॉर्म्स के हिसाब से 100 बसों पर 170 चालक तथा परिचालक की जरूरत है। बेड़े में 200 बसें होने के चलते 340 चालक-परिचालक की जरूरत पड़ेगी जबकि फिलहाल डिपो में लगभग 230 परिचालक और 240 चालक हैं।
विज्ञापन




एचकेआरएनएल के तहत 30 परिचालकों की होगी भर्ती

हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) के तहत 30 परिचालकों की भर्ती की जानी है। इसको लेकर सरकार ने 14 जनवरी तक आवेदन मांगे थे। अब आवेदनों की छंटनी कर मेरिट सूची जारी की जाएगी और फिर रोडवेज डिपो में 30 परिचालक भेजे जाएंगे। रोडवेज डिपो में फिलहाल 198 बसें हैं, जिनमें 35 बसें किलोमीटर स्कीम वाली हैं। वहीं डिपो और दोनों सब डिपो में 230 के करीब परिचालक हैं, जिनमें नरवाना और सफीदों सब डिपो में 25-25 परिचालक ड्यूटी कर रहे हैं। वहीं हरियाणा कौशल विकास निगम के तहत 21 परिचालक भी अभी भर्ती किए गए थे, जिनमें से एक छोड़कर चला गया था। अब केवल 20 परिचालक रह गए हैं। इसके अलावा डिपो में कुल 240 चालक हैं, जिनमें 138 चालक जींद डिपो में सेवाएं दे रहे हैं जबकि नरवाना और सफीदों सब डिपो में 30-30 कर्मचारी ड्यूटी दे रहे हैं।



दस नई बसें आने से और बढ़ेगी समस्या

डिपो में इसी महीने दस नई बसें ओर आने की उम्मीद है। डिपो के बेड़े में दस नई बसें शामिल होने के बाद बसों की संख्या 200 के पार हो जाएगी। ऐसे में नई बसों के लिए चालक-परिचालकों की जरूरत पड़ेगी। पिछले दिनों भी डिपो में 9 नई बसें शामिल हुई थी, जिनकी पासिंग कर उन्हें रूट पर उतार दिया गया है, जिससे यात्रियों को तो बेहतर रोडवेज सेवा मिल रही है वहीं डिपो के सामने परिचालकों की कमी आड़े आ गई है। डिपो को पिछली साल 90 के लगभग नई बसें मिल चुकी हैं।
विज्ञापन




सरकार ने पुराने परिचालकों की समयावधि बढ़ाई

पिछले काफी समय से एचआरकेएनएल के तहत डिपो में लगे 20 परिचालकों की समयावधि बढ़ा दी है। इन परिचालकों की सेवा अब पांच मई 2024 तक ली जाएगी। इन परिचालकों की समयावधि समाप्त हो चुकी थी। काफी समय पर डिपो में 21 परिचालक लगाए गए थे, लेकिन उनमें से एक छोड़कर चला गया था। अब तीस परिचालकों की ओर भर्ती की जानी है।



सरकार ने बेड़े में नई बसें शामिल की हैं, लेकिन अब परिचालकों की कमी हो गई है। सरकार को चाहिए कि परिचालकों की पक्की भर्ती करे ताकि युवाओं को रोजगार मिले। निगम के तहत जो परिचालकों की भर्ती की जा रही है। यूनियन उसका विरोध करती है।

-संदीप रंगा, राज्य उपप्रधान, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ



रोडवेज डिपो में बसों के मुकाबले चालक-परिचालक कम हैं। इसके चलते रूट पर बसें भेजने में परेशानी आ रही है। निगम के पोर्टल पर 30 परिचालकों की डिमांड भेजी हुई है। जैसे ही नए परिचालक आएंगे तो आ रही परेशानी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


-राजबीर शामदो, डीआई, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें