फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छह लाख 81 हजार रुपये में बेचा प्लाॅट, नहीं करवाई रजिस्ट्री

Sun, 22 Oct 2023 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जुलाना। गांव करसोला निवासी एक व्यक्ति के तीन खोखरी गांव के एक महिला समेत तीन लाेगों ने प्लाट बेचने के नाम पर छह लाख 81 हजार 625 रुपये की धोखाधड़ी कर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव करसोला निवासी वीरेंद्र ने कहा कि गांव खोखरी निवासी प्रदीप कुमार, जगत सिंह तथा सुदेश मेरे रिश्तेदार है। फिलहाल यह लोग जींद में रहते हैं। 2012 में इन लोगों मुझे जींद में नरवाना रोड पर एक प्लाॅट दिखाया और इसे छह लाख 81 हजार 625 रुपये में सौदा तय कर लिया। एक लाख रुपये इनको तुरंत दे दिए। बाकी रुपये धीरे-धीरे दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब प्लाॅट की रजिस्ट्री करवाने की बात आई तो आरोपियों ने फुल पेमेंट एग्रीमेंट करवा दिया और जल्द रजिस्टरी करवाने की बात कही। रिश्तेदार होने के कारण यह लोग उसे बार-बार टरकाते रहे। बाद में यह प्लाॅट किसी और को बेच दिया। पुलिस ने वीरेंद्र की शिकायत पर प्रदीप कुमार, जगत सिंह तथा सुदेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें