20जेएनडी32: समग्र खुशी एवं कल्याण कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सैनिक व उनके परिजन। स्रोत: पूर्व सै
जींद। ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों के लिए समग्र खुशी एवं कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी संस्थान के अनुभवी राजयोग प्रशिक्षकों की ओर से किया गया। इसका उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को मानसिक तनाव से मुक्त कर आंतरिक शक्ति एवं संतुलन प्रदान करना रहा। कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट कर्नल चन्द्रभान (सेवानिवृत्त), ऑफिसर इंचार्ज ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्थान जींद से बीके वंदना व बीके निशा बहन ने राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से जीवन में आने वाले मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद से निपटने के उपाए बताए। बताया कि मानसिक तनाव का सीधा प्रभाव हमारे शारीरिक संतुलन पर पड़ता है और अनेक बीमारियों की जड़ मानसिक असंतुलन ही होता है।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल डीके भारद्वाज (सेवानिवृत्त), कैप्टन वेदप्रकाश समेत पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों ने भाग लिया। इस अवसर पर नायब सूबेदार सुरेश, मुकेश, संजय, पूजा, रजनी एवं सुधा का विशेष योगदान रहा।